खागा/फतेहपुर । खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप में पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन द्वारा प्रयागराज हाईवे पर रोककर गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तारी से क्षुब्ध जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि दमनकारी भाजपा सरकार न्याय की लड़ाई को अपराध की श्रेणी में रखती है ।
उन्होंने आगे कहा कि अब अपराधी स्वजातीय होने के कारण बाबा का बुलडोजर शांत खड़ा हैजब कि न्याय का आयाम सबके लिए बराबर होना चाहिए । आज पूरे देश में आतंक का राज है महिलाएं पूर्ण रूप से असुरक्षित हो गईं है । पूरी भाजपा अपराध में आकंठ डूबी नजर आती है । ये कैसा लोकतंत्र है । जिसमें आमजन मानस घुटन महसूस कर रहा है ।
परन्तु यह भी सत्य है कि पाप का अंत निश्चित है । शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश का गुंडा भाजपा का पदाधिकारी है । जो जनता के सामने सिद्ध हो चुका है । समाज में चारों तरफ भय का वातावरण है महिलाओं की आबरू सरेआम लूटी जा रही है पूरा प्रशासन दबाव में पंगु नजर आता है । परन्तु अंत निश्चित है इसे झुठलाया नहीं जा सकता ।
प्रतिनिधि मंडल में पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे,उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद,माधुरी रावत,पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, मनोज घायल, आदित्य श्रीवास्तव,नजमी कमर, निजामुद्दीन, अजय बच्चा के साथ खागा कोतवाली में कलीम उल्ला सिद्दीकी,प्रकाश पांडेय,आशू पाण्डेय ,मो. कासिम,सलीम शेख,सूर्यप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया ।
