बिन्दकी/फतेहपुर । आज तहसील बिन्दकी सभागार में नवनियुक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थित में सम्पूर्ण समाधान दिवस की शुरूआत हुई । शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि न्यायालय सिविल जज फतेहपुर द्वारा स्टे आदेश जारी किया गया है फिर भी गाटा संख्या 3244 में दबंग खलील पुत्र सलीम व परवीन पत्नी जम्मू ग्राम मंडराव परगना टप्पाजार तहसील बिन्दकी की जमीन पर कब्जा किया हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक रऊफ खान पुत्र गफूर खान के गाटा संख्या 3244, रकबा – 0.5840 हे० व गाटा संख्या – 3250 रकबा – 0.1090 हे० का भूमि धर है इनके पास लगभग 15 बिस्वा जमीन मंडराव में है । इसी तरह दो सगे भाई अहमद अली व सरदार अली पुत्र सहजाद दोनों भाइयों के पास 3 बीघा 12 बिस्वा जमीन है ।जिसमें दोनों की आधी- आधी जमीन हिस्से में आती है । लेकिन खलील और परवीन दबंग किस्म के लोग हैं । क्षेत्र के सम्बंधित कर्मचारी से साठ गांठ करके इन लोगों की लगभग 22 बिस्वा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है तो प्रार्थीगण के पास ढाई बीघा जमीन ही बची हुई है । उसमें भी लगभग 11 बिस्वा जमीन पर चकरोड बना दिया गया है तो अब इन लोगों के पास 2 ही बीघा जमीन बची हुई है ।
बड़ी ही गम्भीर समस्या है जबकि प्रार्थीगणों को इस भूमि का स्टे 25/08/2025 – 06/07/2026 तक का सिविल जज (जू० डि०) फतेहपुर से है । इसके साथ ही साथ 14 राजस्व संहिता का मुकदमा एसडीएम बिन्दकी के यहां विचाराधीन है और दीवानी फतेहपुर भी चल रहा है । इसके बावजूद खेत के बगल के खालिक ,जम्मू निज्जू पुत्रान सलीम नि०-मण्डरांव,जो गुण्डा व बदमाश किस्म के व्यक्ति है यह लोग अपने रिश्तेदारों व ग्राम प्रधान के साथ जबरन स्टे भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे है । मना करने पर मारपीट व हमारे लोगों के साथ अभद्रता पूर्ण गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे है । जिसका हम लोग विरोध करते हैं । मोबाइल से इनकी हरकतों का वीडियो बना लेते हैं तो मोबाइल छीनने का प्रयास किया जाता है ।
ग्राम प्रधान सविता देवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह परिहार, अनुज सिंह परिहार,बिना ग्रमासभा प्रस्ताव के बिना किसी के आदेश के प्रार्थी के खेत पर मूंग की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल का नुकसान कर दिया । हल्का लेखपाल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहाँ कि मैं ही सुप्रीम पावर हूँ । जो चाहूंगा वही करूँगा जहाँ जाना हो जाओ मेरा कुछ नहीं होगा ।
