सुल्तानपुर । घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आए दिन आग लगने और दगने की घटना से परिजनों ने ट्रांसफार्मर दरवाजे के सामने से हटाए जाने की मांग उठाई है ।
पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसहिया गांव से जुड़ा हुआ है । स्थानीय निवासी त्रिभुवन सिंह ने अधीक्षण अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर दरवाजे के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाए जाने की मांग उठाई है ।
उनका कहना है कि लगातार इन ट्रांसफार्मर जलने और दगने की समस्या से जनजीवन पर खतरा बन गया है । नन्हे मुन्ने बच्चे,छात्र-छात्राएं और महिलाएं घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठने के चलते कई बार अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं । अधीक्षण अभियंता को परिजनों और स्थानीय लोगों की तरफ से ज्ञापन देकर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर करवाया जाने की मांग उठाई है । अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिशासी अभियंता को जांच कर जनजीवन के खतरे को देखते हुए ट्रांसफार्मर हटाए जाने का निर्देश दिया है ।
