यूपी । उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है ।
जानकारी के अनुसार झांसी निवासी पुष्पेन्द्र (25) की शादी वर्ष 2024 में करिश्मा (22) से हुई थी । शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया । मामला गांव के प्रधान विरेन्द्र पाठक (55) तक पहुंचा जो समझौता कराने के लिए पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे थे ।
आरोप है कि इसी दौरान प्रधान की नजर करिश्मा पर पड़ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं । धीरे-धीरे यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों घर छोड़ कर फरार हो गए । घटना के बाद पति पुष्पेन्द्र ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं, गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है ।
