पश्चिम बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर तपश चटर्जी और पीयूष कनोडिया के बीच मुक़ाबला है ।
पश्चिम बंगाल । राज्य में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है । जबकि टीएमसी ने 80 सीटों पर चुनाव जीता है । लेकिन राज्य की एक सीट ऐसी भी है । जहां पर अब तक नतीजा घोषित नहीं हुआ है ।
दरअसल नॉर्थ 24 परगना जिले की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर अब भी परिणाम जारी नहीं हुआ है । चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ यहां पर 18 में से 17 राउंड काउंटिंग हो चुकी है और टीएमसी बढ़त बनाए हुए है ।
राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा सीट पर टीएमसी के तपश चटर्जी को 1,06,250 वोट मिल चुके हैं । जबकि बीजेपी प्रत्याशी पीयूष कनोडिया को 1,05,927 वोट मिल चुके हैं । यहां पर टीएमसी 323 वोटों से लीड कर रही है ।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लगातार तीन बार शासन करने के बाद तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है । यहां पर पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला है । बीजेपी को 206,टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं । जबकि एक सीट फाल्टा पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी है ।
