स्योहारा । थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-टिप्लर चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर एवं टिप्लर बरामद किया है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 13 मई 2026 को विकार आलम पुत्र गौसुर रहमान निवासी मोहल्ला पीर शहीद काला कस्बा थाना नहटौर जनपद बिजनौर ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसका सोनालिका ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी20सीक्यू0652 मय टिप्लर चोरी कर ले गया । तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था । पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त मौ० इदरीश पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम मासूमपुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर एवं पीले रंग का टिप्लर बरामद करने की बात कही है । बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी भी की गई है । प्रेस नोट के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक समयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह, कांस्टेबल अंकुश सरोहा एवं कांस्टेबल पंकज शामिल रहे ।
