स्योहारा । थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है ।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 15 मई 2026 को अनिल चन्द्रा पुत्र बलराम चन्द्रा निवासी ग्राम फैजुल्लापुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 20 बीएल 2836 चोरी कर ले गया । तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था ।
प्रेस नोट के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपी अफरीदी पुत्र इस्लामुद्दीन एवं वामिस पुत्र शमीम अहमद निवासी मोहल्ला अफगानान सहसपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने दोनों के कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है । बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी भी की गई है । पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल राजू दिवाकर,कांस्टेबल अमजद,कांस्टेबल मोनू एवं कांस्टेबल योगेश शामिल रहे ।
