संवाद सूत्र बोलती खबरें कौशाम्बी
मंझनपुर/कौशाम्बी । कौशाम्बी जनपद के चम्पहा बाजार चौराहे पर एक भव्य शरबत वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कई दानदाताओं ने तन-मन से सहयोग प्रदान किया । समारोह में राहगीरों को रोककर उन्हें शरबत पिलाया गया ।
बड़ी गर्मी के बीच जब राहगीरों को ठंडा शरबत पीने का मौका मिला तो उनके चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी । लोगों ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गर्मी के मौसम में राहत मिलती है ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज गर्ग,ननकू सेन, धड़ामू जैन, बड़का अग्रहरी,गया प्रसाद तिवारी, मुन्ना जायसवाल, राजेश तिवारी, तिलक सिंह, श्यामा अग्रहरी और राजा गर्ग जैसे समाजसेवक मौजूद रहे ।
इस सरबत वितरण समारोह ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना अभी भी जीवित है । ऐसे कार्यक्रमों से न केवल लोगों में खुशी फैलती है । बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी जाता है ।
