बिन्दकी फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में हर साल की तरह इस बार भी चुनाव है रनर प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर रहे कल्याण सिंह यादव इस बार भी अधिवक्ता हित पर चुनावी मैदान में हैं । जैसा कि मालूम हो कि अभी चार से पांच दिन पहले उनका दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया था लेकिन उसके बाद भी अधिवक्ताओं के प्रेम और सर्व सम्मति का साथ बहुत ही बड़ी इबादत लिख दी ।

अधिवक्ताओं ने कहा आप व्हील चेयर पर नहीं हमारे दिल पर बैठे हैं आपका स्नेह और व्यक्तिव सच में काबिले तारीफ है इस अध्यक्ष पद पर हम सभी अधिवक्ता साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं । बहुत से और भी प्रत्याशी हैं जो चुनावी मैदान पर हैं उनका भी हम तहे दिल से स्मरण कर रहे हैं । हम एक गम्भीर चोट से ग्रस्त हैं बस अधिवक्ता कल्याण के लिए कुछ करना चाहते हैं जो अभी तक किसी भी शासन काल में नहीं हुआ है वो काम करके दिखाएंगे । व्यवस्था हर साल परिवर्तित होती है । कोई काम करता है । कोई नहीं लेकिन अधिवक्ता साथी मौका दिया तो वादा करते हैं जो कार्य करके दिखाएंगे जो कागजों में नहीं हकीकत में दिखाई देगा ।
