महत्वपूर्ण तथ्य –
– आखिर कार बदल गई व्यवस्था
– अध्यक्ष पद प्रत्याशी कल्याण सिंह ने कहा अधिवक्ता साथी की एकजुटता ने दिया शानदार संदेश
– पहली बार बार एसोशिएशन बिन्दकी में महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी और उसमें खरी उतरी
– सचिव पद प्रत्याशी प्रतिभा देवी की प्रतिभा ने रच दिया इतिहास
बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में बार एसोसिएशन (अधिवक्ता संघ) का चुनाव संपन्न हुआ । मंगलवार को हुए मतदान में 2025 के रनर प्रत्याशी रहे कल्याण सिंह यादव ने अध्यक्ष पद और तहसील बिन्दकी के इतिहास में पहली बार महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान पर उतरी और जीत हासिल की वो है प्रतिभा देवी पटेल । जो महामंत्री पद पर निर्वाचित हुई ।
अध्यक्ष और महामंत्री पद के दोनों प्रत्याशियों की डगर बहुत ही कठिन थी, रात दिन अधिवक्ता हित पर आड़े थे कि अगर मौका मिला तो इस बार ऐसा कुछ करना है । जो अभी तक कभी नहीं हुआ है जिस जोश के साथ घायल अवस्था में होने के बाद भी अध्यक्ष पद प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव ने चुनावी मैदान को जीता है वो सिर्फ अधिवक्ता साथी की वजह से क्योंकि अधिवक्ता साथी की संवेदना और मानवता ने आज साबित कर दिया कि यह सच में बुद्धजीवो का चुनाव है । महामंत्री पद प्रत्याशी प्रतिभा देवी ने कड़ी मेहनत की और पहली बार में ही साबित किया कि वो अधिवक्ता हित पर कुछ नई योजनाएं लागू कर अधिवक्ता हित पर कार्य कर सके ।
मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला । कुल 242 वोटों में से 237 अधिवक्ताओं ने अपने मत डाले,जिनमें से एक वोट अवैध पाया गया ।
इस प्रकार 236 वैध मतों की गिनती की गई । जिसमें से अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव 142 मतों के साथ जीत दर्ज की ।
वहीं उनके प्रतिद्वंदी ज्ञानेन्द्र सिंह गौतम 86 और राम नारायण अग्निहोत्री को 08 मत प्राप्त हुए, अध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह ने ज्ञानेन्द्र सिंह गौतम को 56 मतों से करारी शिकस्त दी ।
सचिव पद पर प्रतिभा देवी 128 मत पाकर विजई हुई और इनके प्रतिद्वंदी अशोक कुमार मिश्र को 108 मत मिले । ऐसे ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश प्रसाद 159 जीत वोट हासिल कर जीत दर्ज की इनके प्रतिद्वंदी शैलेन्द्र अग्निहोत्री को 74 मत प्राप्त हुए ।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार 149 मत प्राप्त कर जीत हासिल की और इनके प्रतिद्वंदी ललित कुमार पाण्डेय को 85 मत मिले । चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और ढोल नगाड़ों से पूरी तहसील गुंजायमान हो गई ।
