Oplus_131072
रणवीर सिंह ने कथित तौर पर शूटिंग शुरू होने से महज़ कुछ हफ़्ते पहले एक आने वाली फ़िल्म से ख़ुद को अलग कर लिया था ।
मुम्बई । भारतीय फ़िल्म से जुड़ी एक बड़ी यूनियन ने अपनी वह अपील वापस ले ली है । जिसमें उसने अपने सदस्यों से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम न करने को कहा था । यह अपील रणवीर सिंह के एक आने वाली फ़िल्म से कथित तौर पर अचानक बाहर हो जाने के बाद की गई थी ।
फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़(एफ़डब्लूआईसीई) ने पिछले महीने यह अनौपचारिक बैन तब लगाया था । जब ‘डॉन 3’ के प्रोड्यूसर्स ने शिकायत की थी कि रणवीर सिंह ने फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से महज़ कुछ हफ़्ते पहले ही फ़िल्म छोड़ दी ।
बॉयकॉट वापस लेने का यह फ़ैसला तब आया । जब ख़बरों के मुताबिक़ रणवीर सिंह ने फ़ेडरेशन को एक लीगल नोटिस भेजा । हालाँकि यह नोटिस नहीं देखा है ।
साल 2023 में अनाउंस हुई फ़रहान अख़्तर की ‘डॉन 3’ को बॉलीवुड की सबसे कामयाब और लंबे समय तक चलने वाली एक्शन फ़्रैंचाइज़ी में से एक का अगला चैप्टर बताया गया था ।
साल 1978 में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली फ़िल्म डॉन रिलीज़ हुई थी और बाद में फ़रहान अख़्तर ने शाहरुख़ ख़ान को लीड रोल में लेकर साल 2006 में इसका रीमेक बनाया था । फिर शाहरुख़ ख़ान को ही लेकर फ़रहान ने डॉन-2 भी बनाई थी । इस फ़्रैंचाइज़ी को इसके अगले चैप्टर में आगे बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह को चुना गया था ।
