अमेरिका । ट्रंप ने स्टार्मर को दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर ‘फ़ेल’ बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के इस्तीफ़े को लेकर टिप्पणी की है ।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा “किएर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे । वह दो बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर बुरी तरह से फ़ेल हुए हैं, इमिग्रेशन और एनर्जी ।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एनर्जी के मुद्दे पर नॉर्थ सी में मौजूद तेल और गैस की ओर इशारा किया । ब्रिटेन में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के पद छोड़ने को लेकर अटकलें तेज़ हैं । ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह सोमवार को अपने पद से हटने की योजना या समयसीमा का एलान कर सकते हैं ।

