Uttar Pradesh Latest Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है ।
प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है । कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है । मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में फिलहाल कुछ दिनों तक खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है । मौसम के तल्ख तेवर ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है ।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है । तेज हवा के साथ बारिश से ठंड भी काफी बढ़ गई है ।
प्रदेश के नोएडा से लेकर बहराइच,श्रवास्ती,पीलीभीत,लखीम -पुर खीरी जैसे जिलों में बारिश हुई है और ओले गिरे हैं ।
#यूपी-आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदा-बांदी हो रही,#पीलीभीत,#लखीमपुर_खीरी,#संभल,#अमरोहा जैसे जिलों में जोरदार बारिश हुई है
लखीमपुर खीरी,#फतेहपुर और संभल में कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं
इससे गेंहू के साथ ही दलहन और तेलहन की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है @IMD_Bschool pic.twitter.com/b0eUryA4zt— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) February 4, 2022
मौसम विभाग (India Meteorological Departmen t-IMD) ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी किया है ।
इसके अनुसार, प्रदेशवासियों को कुछ दिनों तक खराब मौसम का सामना करना पड़ेगा । मौसम के तल्ख तेवर (Rough Weather) से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं । खेतों में खड़ी गेहूं और दलहन की फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है । अगर आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहा तो किसानों को होने वाली क्षति के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से ही तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं । बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है । कोहरे की मोटी चादर होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है । पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मौसम पूर्वानुमानों की मानें तो आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम खराब ही रहने वाला है । मौसम विज्ञानियों की मानें तो 3 से 8 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं । खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है ।
पारा लुढ़कने की संभावना




मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के चलते 4 फरवरी को पारा फिर से लुढ़क सकता है । ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा । इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं । अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है । मौसम विभाग ने लखनऊ,सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है । बताया जा रहा है सर्द हवाओं का चलना अगले 4 दिन तक जारी रह सकता है । इसके बाद से धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है ।
कई जिलों में गिरे ओले




उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई । राजधानी लखनऊ में भी बारिश हुई । यहां ओले भी गिरे । वाराणसी में भी ओले गिरने की सूचना है ।
रिपोर्ट के अनुसार, जालौन में तो 25 मिनट तक ओलावृष्टि हुई । इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है । बदायूं में भी मौसम ऐसा बदला कि दिन में अंधेरा हो गया । कन्नौज और सीतापुर में भी जमकर ओले गिरे । वही जनपद फतेहपुर के कई हिस्सों में बारिश के साथ साथ ओले गिरे जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है और ठिठुरन भी बढ़ गई है । मौसम विभाग का कहना है कि अभी राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा ।
