पुलिस ने बताया कि दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया ।
कनाडा । देश के टोरंटो शहर में एक उत्सव के दौरान शनिवार रात को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई ।
पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार रात क़रीब 8:12 बजे सेंट क्लेयर एवेन्यू पर एक हमलावर के बारे में सूचना मिली । उस समय वहां साल्सा फ़ेस्टिवल चल रहा था मौके पर पहुंची पुलिस को यहां छह घायल लोग मिले । पुलिस ने बताया कि इनमें से दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया ।
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है । हालांकि लोगों से अपील की गई है कि वे इस इलाक़े से दूर रहें । पुलिस की बड़ी मौजूदगी अभी भी वहां बनी रहेगी ।
पुलिस के मुताबिक़ गोलीबारी के संदिग्ध हमलावर या हमलावरों को अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है ।
ओंटारियो की सरकार के प्रमुख डग फ़ोर्ड ने साल्सा उत्सव में हुई इस हिंसा की निंदा की । उन्होंने कहा कि इस घटना में दो लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं ।
डग फ़ोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में लिखा “दोषी को पकड़ा जाना चाहिए, उसे क़ानून के अनुसार सज़ा मिलनी चाहिए ।”
