अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि शनिवार को ईरान और अमेरिका समझौते के बेहद क़रीब पहुंच गए थे । लेकिन अचानक ईरान ने एक जहाज़ पर ड्रोन से हमला कर दिया ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनएन से कहा “वे लगभग हर बात मानने को तैयार थे और फिर सिर्फ दो घंटे बाद उन्होंने एक जहाज़ पर ड्रोन हमला कर दिया ।”
ईरानी अधिकारियों की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा “इन लोगों के साथ कोई न कोई समस्या है ।” ईरान के जहाज़ों पर हमलों के जवाब में अमेरिका की कार्रवाई पर ट्रंप ने कहा “हमने उन पर बहुत ज़ोरदार हमला किया ।” इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि होर्मुज़ स्ट्रेट में एक कारोबारी जहाज़ पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के हमले के जवाब में उसने ईरान के “140 सैन्य ठिकानों” पर हमला किया है ।
