सुल्तानपुर : तहसील सदर के पेशकार तहसीलदार न्यायिक विश्व प्रताप सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया । वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे । अत्यधिक शराब के सेवन के चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी । उनके निधन पर तहसील सदर के कर्मचारी और अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।
