Oplus_131072
राठ (हमीरपुर) । 2022 बैच की पीसीएस अधिकारी एवं शाहजहांपुर की पूर्व उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने शुक्रवार को राठ एसडीएम कोर्ट स्थित अपने कार्यालय में उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया ।
मूल रूप से बिजनौर निवासी चित्रा निर्वाल ने एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है । प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उनका तकनीकी क्षेत्र से भी जुड़ाव रहा ।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी,संवेदनशील और जनहित कारी प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।
साथ ही उन्होंने राजस्व,कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की बात कही । चित्रा निर्वाल इससे पहले शाहजहांपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं ।
