– लोग अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं ।
Breaking News Update Live । ये तस्वीरें बुंदेलखंड की हैं, जहां दर्जनों लोग प्रतीकात्मक रूप से चिता पर लेटे हुए हैं । कुछ लोग प्रतीकात्मक फांसी का फंदा डालकर खड़े हैं केन बेतवा परियोजना देश की पहली परियोजना है जिसमें दो नदियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है ।
इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों तक सिंचाई और पेयजल पहुँचाना है । केन बेतवा रिवर लिंकिंग परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध 2024 से ही चल रहा है ।
ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन पर मुआवजे के बंटवारे में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है ।

लोग ये विरोध केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य पांच बड़ी परियोजनाओं को लेकर कर रहे हैं ।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का दावा है कि इन परियोजनाओं के कारण उनके घर और जमीन चले गए…..

लोगों का दावा है कि उन्हें न तो मुआवजा मिला है ना दूसरा स्थायी ठिकाना ।
