नई दिल्ली । आमिर ख़ान ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है ।
लंदन इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में आमिर ख़ान ने कहा है कि फ़िल्म थ्री इडियट्स में उनका किरदार ‘रैंचो’ सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी जताई थी ।
एक्टर आमिर ख़ान के बयान पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने प्रतिक्रिया दी है ।
प्रशांत भूषण ने कहा “आखिरकार आमिर खान से सोनम वांगचुक के अनशन के बारे में पूछा गया उनका जवाब विनम्र तो था, लेकिन उसमें कोई खास उत्साह नहीं था ।
उन्होंने कहा “वे अब उस इंसान की बस एक फीकी परछाईं बनकर रह गए हैं । जिन्होंने ‘3 इडियट्स’ और कई अन्य क्रांतिकारी फिल्में बनाई थीं । साथ ही ‘सत्यमेव जयते’ जैसा प्रोग्राम भी किया था जिसमें सोनम वांगचुक जैसी कई प्रेरणा दायक कहानियों को दिखाया गया था ।”
इससे पहले आमिर ख़ान ने इस बात को ख़ारिज किया है कि फ़िल्म थ्री इडियट्स में उनका किरदार ‘रैंचो’ सोनम वांगचुक से प्रेरित था । आमिर ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर गहरी चिंता जताई है और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सोनम जल्द अपनी भूख हड़ताल ख़त्म करेंगे ।
