मेरठ । जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । स्कूल संचालक अतुल सिंह की मौत के पीछे की सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया । पुलिस पूछताछ में पत्नी दामिनी ने जो राज़ उगले, वे किसी सुनियोजित साजिश से कम नहीं हैं ।
आरोपों के मुताबिक पूरा मामला : पुलिस के अनुसार दामिनी का स्कूल के वैन ड्राइवर से अवैध संबंध था । दोनों ने मिल कर पति अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई ।
– सबसे पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अतुल को पिला दी गईं ।
– रात करीब 2 बजे सपेरों को घर बुलाया गया
– बिस्तर पर एक नहीं, बल्कि 4 जहरीले करैत सांप छोड़े गए ताकि बचने की कोई गुंजाइश ही न रहे ।
– जहरीले डंक से अतुल की दर्दनाक मौत हो गई ।
पुलिस की सख्त पूछताछ में दामिनी ने कबूल किया कि वैन ड्राइवर के साथ रहने की चाहत में उसने सपेरों को 5 लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई ।
