नई दिल्ली । राज्य में 29 जुलाई 2026 बुधवार को संसद में दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए । लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026’ पास हुआ, जिसमें पेपर लीक के मामलों में अधिकतम 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है ।
वहीं राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक (2026)’ पास हुआ । जिसके तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर 3 साल तक की जेल या जुर्माने का नियम तय किया गया है ।
