नई दिल्ली । सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियन आइडल का 16वां एडिशन जीतने वाली ज्योतिर्मयी नायक को बधाई दी है ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “ओडिशा की बेटी और इंडियन आइडल-16 की विजेता बनीं ज्योतिर्मयी नायक को हार्दिक बधाई । अपनी मधुर आवाज़ और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है । उनकी लगन, निरंतर अभ्यास और यह शानदार उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।”
क़रीब 10 महीने तक चले इंडियन आइडल के 16वें एडिशन का समापन ओडिशा की 24 वर्षीय ज्योतिर्मयी नायक की जीत के साथ हुआ । उन्हें इस सीजन का विजेता घोषित किया गया । जब कि जबलपुर के तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप रहे इंडियन आइडल-16 में श्रेया घोषाल,विशाल ददलानी और बादशाह जज थे ।


ज्योतिर्मयी नायक को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये भी मिले ।
उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय उन कैंसर मरीजों को दिया । जिनकी उन्होंने म्यूजिक थेरेपी के जरिए मदद की और उन्हें नई उम्मीद देने की कोशिश की ।
