अलीगढ़ । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,ज्ञान महाविद्यालय द्वारा भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना था । यह अभियान देशभर में युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल और अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया ।
अपने संबोधन में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने,स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया । इसके उपरांत सभी छात्र छात्राओं ,शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण की तथा यह संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया ।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करेंगे तथा नशा-मुक्त ,स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे ।
इस अवसर पर प्रभारी डॉ. भावना सारस्वत,प्राध्यापक आर. के. शर्मा, मौ.वाहिद,शोभा सारस्वत,डॉ.चेतन सैनी,डॉ.प्रशांत शर्मा,वर्धा शर्मा,ममता गौतम,सोनू कुमार सिंह व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
