अलीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर द्वारा आयोजित आगामी हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर योजना बैठक क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि 15 अगस्त को देश आजादी के 79 वर्ष पूर्ण कर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है । इस अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में हर घर में तिरंगा फहराया जायेगा और साथ तिरंगा यात्रा निकाली जायेंगीं । इस उपलक्ष्य में महानगर भाजपा द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आम जनता को लेकर इस अभियान में जोर शोर से सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह को बनाया गया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा ने की जबकि अन्य मंचासीन अतिथियों में पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, महापौर प्रशांत सिंघल, सुरेश शर्मा,मुन्ना लाल कश्यप,सर्वेश बघेल उपस्थित रहे ।
संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री सुरेश शर्मा,सुभाष सुभानु गुप्ता,उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह लोधी, गुनीत मित्तल,विजय विक्रम सिंह, डौली पाराशर,पल्लवी नवमान, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट,सहमीडिया प्रभारी आलोक प्रताप सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, आई. टी. संयोजक के के शर्मा, मंत्री सोनू जाटव, मनोज भारद्वाज,आकाश गुप्ता,मुन्नालाल कश्यप,सत्यप्रकाश प्रजापति,अनुराग शर्मा,पंकज वर्मा ,पवन लवानियां,दिनेश गुप्ता,गौरी आर्य, बीडी शर्मा, अनिल तौमर और ऋषि वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
