सुल्तानपुर । चांदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चांदा परिसर में आवारा कुत्तों के जमावड़े से मरीजों और तीमारदारों में चिंता का माहौल है । अस्पताल परिसर के अंदर कुत्तों के घूमने से कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है ।
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल परिसर को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने तथा मरीजों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ।
