ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट की परीक्षा स्थगित करने की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है ।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए परीक्षा को स्थगित करने की मांग की जा रही थी जिसे ख़ारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि परीक्षा टालने से छात्रों के बीच ‘अव्यवस्था और अनिश्चितता’ की स्थिति पैदा होगी ।
सोशल मीडिया पर लंबे समय से इस परीक्षा को टालने की मांग की जा रही थी लेकिन आईआईटी खड्गपुर ने स्पष्ट किया था कि परीक्षा तय तारीख़ को ही होगी । इसके बाद कुछ छात्रों ने इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दायर की । गेट 2022 की परीक्षा 05-06 फरवरी को होनी है ।
आईआईटी खड्गपुर ने छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रैवेल पास जारी किया है जिससे पह परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुँच सकें ।
