✓ इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर भी बातचीत की ।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की । प्रेस रिलीज़ के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-इसराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी (स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) की प्रोग्रेस की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर भी बातचीत की । प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भविष्य में भी आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी ।
