Oplus_131072
तमिलनाडु । राज्य के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को तलाक़ की याचिका वापस ले ली । इसके साथ ही चेंगलपट्टू फ़ैमिली कोर्ट में चल रही तलाक़ की क़ानूनी प्रक्रिया ख़त्म हो गई और अदालत ने मामले को बंद कर दिया ।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुईं और उन्होंने जज सुजाता को बताया कि वह अपनी तलाक़ याचिका वापस लेना चाहती हैं । जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे सवाल-जवाब किए । जिसके बाद याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी गई और तलाक़ की कार्यवाही समाप्त कर दी गई । संगीता ने फ़रवरी 2026 में चेंगलपट्टू फ़ैमिली कोर्ट में तलाक़ की याचिका दाखिल की थी । याचिका में उन्होंने विजय पर वैवाहिक विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया था ।
