राघव चड्ढा हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए हैं ।
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की है । राघव चड्ढा ने इस मुलाक़ात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किए हैं ।
उन्होंने लिखा “यह एक ऐसी सुबह है । जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाक़ात करने का सौभाग्य मिला उनके साथ विस्तार से और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई ।”
राघव चड्ढा ने लिखा “अपना बहुमूल्य समय देने और उनके विचारों, मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं ।” राघव चड्ढा ने अप्रैल महीने के आख़िर में ही आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी का दामन थामा था । वह बीजेपी और उसकी सरकार की नीतियों के बड़े आलोचकों में से एक थे । पार्टी बदलने के बाद उनके कई पुराने सहयोगियों ने सवाल खड़े किए थे ।
