असम । राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है । असम के मुख्यमंत्री ने कॉमेडियन समय रैना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है । असम बाढ़ में राहत कामों में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में समय रैना ने 10 लाख रुपये का योगदान दिया है । हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना के इस योगदान के लिए उनका आभार जताया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के इस कठिन समय में राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए वह समय रैना का धन्यवाद करते हैं ।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम में अब तक इस बाढ़ में 98 लोगों की मौत हो चुकी है । असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार,विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाक़ों को बुरी तरह प्रभावित किया है इस बाढ़ में 57 पुरुषों और 23 महिलाओं के साथ-साथ 18 बच्चों (12 लड़के और 6 लड़कियां) की जान चली गई है ।
