कानपुर देहात : उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,विकास खण्ड-सरवन खेड़ा में पंचायत सफाई कर्मचारियों ने होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया कि जो दल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लागू करने की घोषणा शपथपत्र में देगा तो पंचायत सफाई कर्मचारी उस दल को अपना मत देकर प्रदेश में सरकार बनाने का प्रयास करेंगे ।
चुनावी चर्चा में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता देवी,पुष्पा देवी,मोहम्मद आदिल,धीरज सोनकर,अरविंद कुमार,भजन लाल ,नृपत कुमार,राजेश,डब्लू आदि लोगों ने चर्चा में भाग लिया ।
