काठमांडू । नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है । जिसमें अब तक कम से कम 626 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 से अधिक लोग लापता हैं । भारत ने तुरंत अपनी दोस्ती और इंसानियत का हाथ आगे बढ़ाया है ।
इस भीषण संकट के बीच उम्मीद की किरण जगाते हुए भारतीय वायुसेना ने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया है। वायुसेना का एक C-130J विमान प्रभावित परिवारों के लिए दवाएं और भोजन जैसी 10 टन आवश्यक जीवन रक्षक राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच चुका है ।
सामान के साथ-साथ भारत ने 11 विशेषज्ञों की एक खास टीम भी भेजी है ।
