– जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की । मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित,दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी एवं आशीष मिश्रा समेत जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल एवं सुशील मौर्य मौजूद रहे ।
बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत मंथन किया गया ।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है । बूथ संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी का जनाधार उतना ही व्यापक होगा । उन्होंने कहा कि सत्यापन अभियान को महज औपचारिकता न मानते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के अभियान के रूप में पूरा किया जाए ।
उन्होंने कहाकि भाजपा का संगठन वर्षभर जनता के बीच सेवा,संवाद और संगठन विस्तार के लिए कार्य करता है । मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ संगठन पार्टी की मजबूत कड़ी हैं जिनके माध्यम से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है ।
बताया कि मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन की बैठक 2 सितंबर तथा बूथ समितियों के सत्यापन की बैठकें 3 एवं 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी । सत्यापन प्रक्रिया में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक तथा संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ।
बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाली बूथ समितियों के सदस्यों की भौतिक उपस्थिति में बैठक कर सत्यापन करने तथा बूथ प्रभारी एवं पालक की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया ।
बैठक में जहानाबाद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, अमौली के देवेंद्र अवस्थी,देवमई के आशुतोष अग्निहोत्री,खजुहा के रोहन श्रीवास्तव, बिंदकी नगर से पूरन सिंह, मलवां की श्वेता शुक्ला, तेलियानी के अरुण लोधी,जोनिहा के कोमल सिंह,नगर उत्तरी के संजय श्रीवास्तव ,नगर दक्षिणी के दिनेश प्रसाद गुप्ता, भिटौरा के सुभाष पाण्डेय, हसवा के सुरेंद्र मौर्य, बहुआ के संजय सिंह, गाजीपुर के विनोद पाण्डेय, असोथर के रामहेत निषाद, हुसैनगंज के श्रीकांत अवस्थी, धाता के राजू लोधी,हथगाम के गणेशीलाल साहू, अल्लीपुर के राणा प्रताप सिंह,खागा के ब्रजेश सिंह, विजयीपुर की प्रीति सिंह,खखरेरू के गयापाल एवं धाता के रामनारायण शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जिला मंत्री विमलेश पाण्डेय ने किया ।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ,रेखा मिश्रा, सुनीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, मोना शुक्ला, साधना सिंह,रेखा सरोज,कुलदीप भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह, ओम मिश्रा, प्रवीण सिंह,प्रसून तिवारी,शिवकांत तिवारी,अखिलेश,अंतुल अवस्थी,कमलेश योगी एवं सुनिधि तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
