चमोली । बदरीनाथ से देहरादून लौट रहे हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना है । बताया जा रहा है कि बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच इसके लापता होने की जानकारी मिली है । हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है । हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा जताया जा रहा है । एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी पर चढ़ रही है ।
डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जानकारी ली जा रही है । आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज पर आग लगने की सूचना मिली है । हेलीकॉप्टर के होने की संभावना है। अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं ।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे ।
अपडेट –
हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । मलबा पहाड़ी पर मिला है । एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है । शवों को निकालने का काम जारी है ।
