कानपुर : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत महाराजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रही बस को रोक कर चेक किया बस नंबर up90-T5655 जोकि फतेहपुर से कानपुर की तरफ जा रही थी । बस चेकिंग के दौरान बस में बैठे सवारियों व उनके सामान की चेकिंग की गई । जिसमें कि बस में बैठे तीन व्यक्तियों के पास से लगभग 44 लाख रुपए बरामद किया गया वहीं पुलिस द्वारा इतनी बड़ी बरामद रकम के बारे में तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो बरामद रकम के बारे में व्यक्तियों द्वारा कुछ नहीं बता पाया गया ।
वही तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम सुरेश सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकुमार सोनी निवासी छावनी थाना कोतवाली बांदा,संजय जैन पुत्र स्वर्गीय सुमन चंद्र जैन निवासी कलवनगंज चौकी के पास कोतवाली बांदा,दीपक गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी गायत्री नगर बबेरू रोड बांदा बताया है वही महाराजपुर थाना अध्यक्ष सतीश सिंह राठौर द्वारा बताया गया है । चेकिंग के दौरान बरामद रकम के बारे में तीनों व्यक्तियों ने रकम के संबंध में ना तो कोई प्रपत्र दिखा पाए हैं और ना ही उसके विषय में कुछ बता पाए हैं कि पैसा कहां से आया वही आगे की कार्यवाही करते हुए महाराजपुर पुलिस ने रकम कोशिश कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है दौरान बरामद रकम के बारे में तीनों व्यक्तियों ने रकम के संबंध में ना तो कोई प्रपत्र दिखा पाए हैं और ना ही उसके विषय में कुछ बता पाए हैं कि पैसा कहां से आया । वही आगे की कार्यवाही करते हुए महाराजपुर पुलिस ने रकम कोशिश कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है ।
