फतेहपुर : विधानसभा क्षेत्र 241-अयाह शाह फतेहपुर के बूथों का निरीक्षण प्रेक्षक महोदय सुजान सिंह द्वारा किया गया । उन्होंने थाना ललौली क्षेत्र के अन्तर्गत थवई,कीर्तिखेड़ा,कोडार,अढ़ावल,ललौली के विभिन्न बूथों में पानी,बिजली एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ द्विव्यांगों के लिए की गयी रैम्प की व्यवस्था को भी देखा ।
प्रेक्षक द्वारा ग्रामीणों में मिलकर निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान अवश्य करें,के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

अयाह शाह विधान सभा क्षेत्र के 23 केन्द्रों में 45 बूथ अतिसंवेदनशील हैं । जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले सभी 05 थानों से प्रेविन्टिव कार्यवाही में किये गये सभी गतिविधियों का विवरण भी प्रेक्षक महोदय द्वारा लिया गया । निरीक्षण के दौरान लाइजन अधिकारी श्री अंजनीश प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष ललौली श्री अमित मिश्रा भी उपस्थित रहे ।
