लखनऊ : नगर में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेजी से बढ़ता जा रहा है । इस सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा डॉक्टर राजेश्वर सिंह को टिकट दिया गया है । यह प्रवर्तन निदेशालय के ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थे । यह पद छोड़कर राजनीति में आए हैं और भाजपा के टिकट पर सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं । श्री सिंह के समर्थन में उनकी बहन आभा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं व पुरुषों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया । जिसके तहत गोमती नगर स्थित पार्थ अपार्टमेंट में उन्होंने जनसंपर्क किया तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली उन्होंने पार्थ अपार्टमेंट सोसायटी की अध्यक्षा रंजना सिंह के नेतृत्व में बैठक की ।
बैठक में पुरुषों व महिलाओं ने एक स्वर में डॉक्टर राजेश्वर सिंह को ही वोट देने का आश्वासन दिया । बैठक में बी.के. सिंह डॉ बी.के.श्रीवास्तव,गिरीश खरे (पत्रकार),अजय कुमार श्रीवास्तव अय्यर जी,संदीप राय आदि लोग उपस्थित थे ।
