फतेहपुर : विधानसभा क्षेत्र 238-जहानाबाद के नगर पंचायत जहानाबाद क्षेत्र में अवस्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण प्रेक्षक 238-जहानाबाद दयानिधि नायक द्वारा किया गया । प्रेक्षक महोदय द्वारा मतदेय स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था,शौचालय व्यवस्था तथा महिला वोटरों एवं दिव्यांग वोटरों हेतु समुचित रैम्प की व्यवस्था किये जाने के निर्देश लेखपाल/सुपरवाइजरों तथा नायब तहसीलदार को प्रदान किये गये ।
प्रेक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी,जहानाबाद से शान्तिव्यवस्था बनाये रखने के निर्देश प्रदान किए गए । प्रेक्षक द्वारा बी0एल0ओ0 को निर्देश प्रदान किया गया कि वह मतदाताओं को र्निभीक होकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक करें ।
