फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव (पूर्ण कालिक) श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 12 मार्च 2022 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रति के फौजदारी वाद,एनआई एक्ट की धारा 138,भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम,वैवाहिक ,पारिवारिक वाद,दीवानी वाद,मोटर दुर्घटना व प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से संबन्धित वाद,श्रम वाद,भूमि अध्यप्ति वाद,राजस्व वाद सहित अन्य प्रकार के वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ।
उन्होने जनपद के सभी आम नागरिकों से कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठायें ।
