फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन सकुशल ,निष्पक्ष, सूचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के जोनल सेक्टर,सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ विकास भवन सभागार फतेहपुर में जिलानिर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि विधानसभा हुसैनगंज के सभी मतदान केंद्रों व बूथ का सेक्टर मजिस्ट्रेटो द्वारा भ्रमण करके निरीक्षण की गयी रिपोर्ट के बारे में विस्तार से चर्चा किया जो कमिया पाई गयी उनको समयबद्धता के साथ कर लिया जाय,जिससे मतदान के समय कोई असुविधा न हो ।
हुसैनगंज विधानसभा के सीमा क्षेत्र में आने वाले थानों/आंशिक थानों के पुलिस क्षेत्राधिकारी अति संवेदनशील/संवेदनशील बूथों के शास्त्र लाइसेंस धारको के शास्त्रों को शत-प्रतिशत जमा करने का प्रमाण पत्र अवश्य दे ।
विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये बूथों में विद्युत की समस्या रिपोर्ट आयी है को चेक कराते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत से सत्यापन प्रमाण पत्र अवश्य लेने के निर्देश रिटरिंग आफिसर को दिये । जिन बूथों के वेबकास्टिंग करायी जानी उनकी विद्युत का विशेष रूप से ध्यान रखे । ट्रांसफार्मर के खराब होने, विद्युत लाइन बिगड़ने आदि की जानकारी थाना प्रभारी प्रतिदिन अवश्य देते रहे । जिससे समय से व्यवस्थाओ को सुधारा जा सके और मतदान के दिन कोई समस्या उत्पन्न न होने पाये । पोलिंग पार्टी के लिए उपयुक्त वाहनो को ही दिया जाय । जिन मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी के वाहन नहीं पहुंच सकते है । वहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट सहायता करें कोई भी पोलिंग पार्टी किसी भी प्राइवेट वाहन/व्यक्ति से मदद न ले अन्यथा दशा में कार्यवाही के लिए तैयार रहे । निर्वाचन पुस्तिका का अध्य्यन करके अपने दायित्व को समझ ले । सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सीमा क्षेत्र से सम्बन्धित थाना प्रभारी के मोबाइल न0 आपस मे शेयर कर ले साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बंधी समस्याओं में चर्चा कर ले ।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,प्राशिक्षु आई0 एस0 सुश्री निधि बंसल अपरजिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेंद्र प्रताप,ए0आरओ0 टी0ओ0,बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी गण,जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित अन्य सम्बंधित गण उपस्थित रहे ।
