फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन सकुशल,निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से खागा विधानसभा क्षेत्र के जोनल सेक्टर,सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ विकास भवन सभागार फतेहपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि खागा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों व बूथ का सेक्टर मजिस्ट्रेटो द्वारा भ्रमण करके निरीक्षण की गयी रिपोर्ट में बारे में विस्तार से चर्चा किया जो कमिया पाई गयी उनको समयबद्धता के साथ सुधार कर लिया जाय । जिससे मतदान के समय कोई असुविधा न होने पाये । सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों में कमियां को सुधारवाने के लिए सम्बन्धितो से आपस मे समन्वय बनाकर कार्य करवाये साथ ही कार्य पर निगरानी बनाये रखें ।
खागा विधानसभा क्षेत्र के सीमा क्षेत्र में आने वाले थानों/आंशिक थानों के पुलिस क्षेत्राधिकारी अति संवेदनशील/संवेदन शील बूथों के शास्त्र लाइसेंस धारको के शास्त्रों को शत-प्रतिशत जमा करने का प्रमाण पत्र अवश्य दे,सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रखे । विधानसभा क्षेत्र के बनाये गये बूथों में विद्युत सम्बंधित जो समस्या रिपोर्ट में आयी है को चेक कराते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत से सत्यापन प्रमाण पत्र अवश्य लेने के निर्देश रिटरिंग आफिसर को दिये । जिन बूथों के वेबकास्टिंग करायी जानी उनकी विद्युत का विशेष रूप से ध्यान रखे । पोलिंग पार्टी के लिए उपयुक्त वाहनो को ही दिया जाय । जिन मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी के वाहन नहीं पहुंच सकते है । वहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट सहायता करें । कोई भी पोलिंग पार्टी किसी भी प्राइवेट वाहन /व्यक्ति से मदद न ले अन्यथा दशा में कार्यवाही के लिए तैयार रहे ।
निर्वाचन पुस्तिका का अध्य्यन करके अपने दायित्व को समझ ले । सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सीमा क्षेत्र से सम्बन्धित थाना प्रभारी के मोबाइल न0 आपस मे शेयर कर ले साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बंधी समस्याओं में चर्चा कर ले ।
इस मौके प्राशिक्षु आईएस सुश्री निधि बंसल,अपरजिलाधि कारी न्यायिक श्री धीरेंद्र प्रताप,उपजिलाधिकारी खागा,ए0आर ओ0टी0ओ0,पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी गण,जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित अन्य सम्बंधित गण उपस्थित रहे ।
