फतेहपुर : विधानसभा क्षेत्र 238-जहानाबाद के औंग थाना क्षेत्र में अवस्थित मतदेय स्थलों के बूथ संख्या 01-44 तक शिवराजपुर आदि अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण प्रेक्षक 238-जहानाबाद दयानिधि नायक द्वारा किया गया ।













प्रेक्षक महोदय द्वारा मतदेय स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था,शौचालय व्यवस्था तथा दिव्यांग वोटरों हेतु समुचित रैम्प की व्यवस्था किये जाने के निर्देश लेखपाल/सुपरवाइजरों तथा नायब तहसीलदार को प्रदान किये गये ।
प्रेक्षक द्वारा थाना प्रभारी,औंग श्री शेर सिंह राजपूत से अब तक की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जैसे हथियारों को पूर्ण रूप से जमा करावे जाने तथा हस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही एवं अवैध शराब को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये ।
प्रेक्षक द्वारा बी0एल0ओ0 को निर्देश प्रदान किया गया कि वह मतदाताओं को र्निभीक होकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक करें ।
