फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त हरियाणा कैडर के प्रेक्षक सुजान सिंह द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया । प्राथमिक विद्यालय मुत्तौर मे बूथ संख्या 93,94 एवं 95 का निरीक्षण किया गया जहाँ पर रैम्प निर्माण हेतु सम्बन्धित कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया ।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सैंबसी का निरीक्षण किया गया जहाँ पर वाहन पहुँचने की सुविधा नहीं है । इसके लिए कानूनगो अनवर को निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टियों को छोटी गाड़ी के द्वारा गांव के बाहर से बूथ पर ले आया जाये । इसके अतिरिक्त जनता इन्टर कालेज दतौली के 04 बूथों का भी निरीक्षण प्रेक्षक द्वारा किया गया जहाँ विद्यालय के बाहर बूथों के नाम लिखवाने के निर्देश दिये गये । साथ ही प्रेक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि सम्भव हो तो गाँव के बाहर से सीधे एक रास्ता बूथ के लिए बनवा दिया जाये जो गांव के अन्दर से होकर न आये ।
निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान ददौली चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप और लेखपाल राम प्रकाश तथा कानूनगो अनवर एवं लाइजन आफीसर अंजनीश प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।
मा० प्रेक्षक महोदय द्वारा सभी बूथो बूथों के मध्य मे मैंपिंग के निर्देश दिये गये तथा उपस्थित विभिन्न ग्राम वासियों से मिलकर उनको चुनाव में भारी संख्या मे आकर मतदान करने का अनुरोध किया । संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा हेतु थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वह दिये गये निर्देशों के अनुसार वहाँ के लोगो से अनुशासन प्रक्रिया का पालन करायें । प्राथमिक विद्यालय ओती का निरीक्षण करने पर रास्ता ठीक नहीं पाया गया । जिसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से रास्ता ठीक कराने के निर्देश दिये गये ।
इसके अतिरिक्त बिन्दकी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अयाह शाह विधान सभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण रवीन्द्र श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी थाना की उपस्थिति मे प्रेक्षक के द्वारा निरीक्षण किया गया ।
