फतेहपुर : स्वीप के माध्यम से युवा मतदाताओं को 23 फरवरी 2022 को मतदान करने हेतु बढ़ावा देने के लिए 10 से 20 फरवरी तक वेबसेमिनार सीरीज का आयोजन किया जा रहा है । इसमे प्रत्येक दिवस जनपद के वरिष्ठ अधिकारी वेबिनार के माध्यम से लगभग 4000 युवा मतदाताओ एवम उनके अभिभवकों से संवाद स्थापित करते है तथा उन्हें मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करते हैं ।
इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा 11 को युवा मतदाताओ को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करके किया । इस क्रम में हर दिन 2 स्लॉट में वेबिनार होते हैं जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी युवा मतदाताओं तथा उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हैं ।

आज वेबसेमिनार के 2 सत्र हुए (सुबह 11 से 11:30, दोपहर 1 से 1:30 बजे) जिसमें पहला सत्र निधि बंसल (आईएएस प्रोबेशनर) और प्रीति सिंह (एसडीएम प्रोबेशनर) ने लिया और दूसरा सत्र सीडीओ श्री सत्य प्रकाश ने लिया । इसमे प्रतिभागियों की मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उनसे संवाद स्थापित किया गया ।
आज के वेबसेमिनार में कुल 4,437 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया । सभी युवा प्रतिभागियों द्वारा मतदान कर इस गणतंत्र के महापर्व को सफल बनाने का आश्वासन दिया गया ।

उक्त के अतिरिक्त मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए घर-घर अभियान के तहत प्रत्येक गैस पासबुक और राशन कार्ड पर वोटिंग प्रमोशन स्टिकर चिपकाए जा रहे हैं ।
मार्ग से आपके द्वार अभियान के तहत पेट्रोल पंपों,टोल बूथों, नगर पालिका क्षेत्र जहां फुटफॉल सबसे अधिक है,वहां बैनर लगाए जा रहे हैं । जिसमें वोटर जागरूकता का संदेश है ।
