फतेहपुर : आगामी 23 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा वार चुनाव के मद्देनजर आज 241 अयाह शाह विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती हेमलता पटेल ने बहुआ ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वार्ता की ।
ग्राम सभा महमदपुर,गोपालपुर,बनरसी,श्यामपुर,दूलापुर,हरिराम पुर,हरियापुर इत्यादि गाँवो में जनसम्पर्क किया । क्षेत्र में चले इस जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में अत्यंत हर्ष व उल्लास देखने को मिला खास कर महिलाएं बहुत ही उत्साहित रहीं । सक्रिय महिला प्रत्याशी होने के नाते श्रीमती हेमलता पटेल को महिलाओं का अपार समर्थन मिल रहा है ।
महिलाओं ने कहा की हमारे लिए खुशी की बात है की हमारे बीच से बहन हेमलता पटेल दीदी विधायकी का चुनाव लड़ रहीं हैं और वो बिना पद के ही हम महिलाओं के लिये इतना संघर्ष और सेवा करती हैं यदि वो विधायक बनेंगी और ज्यादा क्षमता से हम सबके काम को सकेंगे अब की बार हम हेमलता दीदी को ही चुनेंगे ।

इस जनसंपर्क के दौरान जहां जनता ने श्रीमती हेमलता पटेल को भरपूर समर्थन देने का वादा किया वही अपनी एवं क्षेत्र की समस्याएं भी बताई । कांग्रेस प्रत्याशी ने वादा किया कि जीतने के बाद उनकी व क्षेत्र की समस्यायें पूरी क्षमता से हल करेंगी ।
उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार,शिक्षा एवं महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण उनके एजेंडे में विशेष रूप से शामिल है । इस दौरान,रचना,प्रियंका,रेखा रानी,सुधा,मोहित,आशीष , दीपक,ब्रजेश,अवचित, सीमा आदि मौजूद रहे ।
