कानपुर : वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुमार खरे को ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन (आईना) उत्तर प्रदेश का संयुक्त मंत्री पद पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार वर्मा द्वारा नियुक्त कर अपने लखनऊ निवास पर आयोजित कार्यक्रम में खरे का स्वागत कर उन्हें संस्था का आई कार्ड प्रदान कर बधाई दी ।
इस अवसर पर आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद कामरान ,प्रदेश अध्यक्ष शेखर पंडित,प्रदेश महासचिव संतोष कुमार, रेनू निगम,गुरमीत कौर,श्यामल त्रिपाठी,मेहताब आलम,अतहर रजा,आलोक निगम,परमजीत सिंह,अनिल तिवारी जीनियस प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी आदि पत्रकारों ने गिरीश खरे को बधाई दी ।
