– महिलाएं हर क्षेत्र में हैं सक्षम,अपनी ताकत पहचाने- हेमलता पटेल ।

फतेहपुर : गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन सुजानपुर स्थित कार्यालय में हुआ ।
हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने स्व.सरोजनी नायडू को नमन किया उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा स्व.सरोजनी नायडू जी देश की ऐसी प्रथम महिला थी जो किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल बनी ।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर सुशोभित हुईं उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अतुलनीय योगदान दिया और सन 1925 में वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनी ।
आज हम सभी के लिये उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है । आज उनके दिखाए गए मार्ग पर प्रियंका गांधी हम सभी महिलाओं को आगे लाने के लिए अधिकार दिलाने के लिये सभी क्षेत्रो में काम कर रही हैं ।
चाहे वह राजनैतिक,सामाजिक हो या आर्थिक हो सभी क्षेत्रो में प्रियंका गाँधी महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रयासरत व संघर्षरत हैं । उन्होंने महिलाओं को टिकटो को 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी,महिलाओं को फ्री बस सेवा,साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त,किसानों का पूरा कर्जा माफ़ और छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी देने का वचन दिया है ।
आँगनबाड़ी,आशाबहुओं का वेतन दस हजार रुपय करने का वादा किया है जिससे सभी महिलाओं सहित लोगों में उत्साह है और कांग्रेस की सरकारी यूपी में बनाने को जनता तैयार है । हमारा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन भी महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु निरंतर संघर्षरत है ।
कांग्रेस पार्टी ने मुझे अयाह शाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है । जिससे हम सभी महिलाओं में भी उत्साह है ।
श्रीमती हेमलता पटेल ने विश्वास दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद महिलाओं,बेरोजगार युवाओं,किसानों सभी के हितों और क्षेत्र के विकास के लिये निरंतर कार्य करूंगी ।
इस दौरान सुधा,रेखा,आमाना,संजना,विमला,प्रियंका,आरती, कोमल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं ।
