फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ।
अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिसने एक अभियुक्त को एक असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
थानाध्यक्ष बकेवर नीरज यादव ने बताया कि आज एक अभियुक्त अनुराग श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय संतोष श्रीवास्तव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी काशीराम कॉलोनी गडरियन पुरवा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है ।
जामातलाशी में उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 14/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत उसे न्यायालय में पेश किया गया है ।
