फतेहपुर : विधानसभा क्षेत्र 242-हुसैनगंज के प्रेक्षक रामावतार मीणा जी द्वारा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम जमरांवा,नौगांव और पूरेमतिन अवस्थित 10 मतदेय स्थलों एवं जनपद सीमा पर स्थापित नाका का निरीक्षण किया गया । जिसमें क्रिटिकल,वलरनेबल मतदेय स्थल सम्मिलत हैें । प्रेक्षक द्वारा मतदेय स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था,शौचालय व्यवस्था तथा दिव्यांग वोटरों हेतु समुचित रैम्प की व्यवस्था किये जाने के निर्देश लेखपाल/बीएलओ को दिये गये ।
प्रेक्षक द्वारा नाका प्रभारी से अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गयी तथा नाका पर कड़ी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए । प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण के समय आम जनमानस को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी हुसैनगंज, लाइजन आफीसर राजेश कुमार व संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे ।
