– विस अयाह शाह : कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्जनों गाँवो में किया सघन जनसम्पर्क ।
फतेहपुर : जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल का पिछले कई महीनों से निरन्तर जनसम्पर्क महा अभियान जारी है । जिसके क्रम में रविवार को हेमलता पटेल ने गाजीपुर,गोकन ,सेवरामऊ,बकरी,डगरिया,टिकरी सहित दर्जनों गाँवो में घर घर पहुंच कर लोगों से मुलाक़ात की ।
गाँव की समस्या से भी अवगत हुईं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को प्रेरित किया । क्षेत्र के गाजीपुर में चुनाव सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया । जनसेवा में वर्षो से तत्पर रहने और क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के नाते हेमलता पटेल के नाम और काम से अधिकतम लोग परिचित हैं और उन पर विश्वास कर अपना समर्थन भी दे रहे हैं ।

जनसम्पर्क के दौरान तो कुछ लोग ऐसे भी मिले जिनसे यह पूछने पर कि इस बार आपके क्षेत्र की क्या चुनावी स्तिथि है तो इस पर उनका सीधा जवाब ये रहा की “सब जानत हैं, सबका पता है अइहैं अबकी हेमलता” ।
ऐसी स्थिति में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में यह स्पष्ट होता जा रहा है की जिस प्रकार से उन्हें हेमलता पटेल को विधायक प्रत्याशी घोषित होने पर जनता खासी उत्साहित रही वैसा ही समर्थन भी उन्हें प्राप्त हो रहा है । जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशी हेमलता पटेल के साथ विधानसभा समन्वयक नितांत सिंह,बिरेन्द्र सिंह चौहान,ब्रजेश, अतुल,धर्मेंद्र,सीता, रानी,आमना,सुमन,प्रियंका,संगीता आदि लोग उपस्थि रहे ।
